दिवेर विजय महोत्सव 2025
विक्रम संवत : 2082
विक्रम संवत 1640 को विजयदशमी के दिन लडा गया दिवेर का युद्ध भारतीय इतिहास में युगान्तकारी परिवर्तन लाने वाला युद्ध है। महाराणा प्रताप के नेतृत्व में दिवेर विजय के उपरांत अगले दो-तीन वर्षों में मुगलों के द्वारा स्थापित समस्त थाने समाप्त हो गए तथा लगभग समस्त मेवाड तथा वागड, गोडवाड से लेकर मालवा तक महाराणा प्रताप का शासन स्थापित हो गया। अगले 2022 वर्षों तक मेवाड़ में शांति बनी रही तथा मुगलों ने इस ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं की।
दिवेर युद्ध इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि इस युद्ध में प्रथम बार महाराणा प्रताप ने अपनी रक्षात्मक युद्ध नीति में परिवर्तन कर आगे बढ़कर आक्रमण की नीति अपनाई, युद्ध नीति कौशल तथा कूटनीति की दृष्टि से यह युद्ध अनेकों युद्ध से अधिक प्रभावी सिद्ध होता है। कुछ ही घंटे में प्रताप की सेना ने इस युद्ध में ऐसा तांडव रचा कि 36000 बर्बर मुगल सैनिकों को बुरी तरह पराजित किया। महाराणा प्रताप के योग्य सुपुत्र युवराज अमर सिंह द्वारा सुल्तान खान पर भाले से किया गया वार सुल्तान खान के शरीर को और घोड़े को चीरता हुआ जमीन में धंस गया।
उल्लेखनीय है कि सुल्तान खान महा शक्तिशाली था तथा रिश्ते में अकबर का चाचा लगता था, इसलिए उसका सभी ओर आतंक था। दिवेर विजय के उपरांत मेवाड जीतने की अकबर की सारी योजनाएं खटाई में पड़ गई। मेवाड का हिन्दुवा सूर्य पुनः अपने तेज से चमकने लगा तथा मुगलिया अभियान का झंडा मेवाडी गज के पैरों तले रौंदा गया। प्रताप गौरव केंद्र “राष्ट्रीय तीर्थ” दिवेर युद्ध की इस महत्वपूर्ण विजय को विश्व के समक्ष प्रस्थापित करने तथा इस विजय के महत्व का महिमागान दसों दिशाओं में गुंजायमान करने हेतु दिवेर विजय महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है, जिसके अंतर्गत संपूर्ण सितंबर माह में विविध कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं तथा व्याख्यानमालाओं के माध्यम से कोटि कोटि जन तक दिवेर विजय महोत्सव का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
कार्यक्रमः
समापन कार्यक्रम :
दिनांक : 26 सितंबर 2025, सायं 4 बजे से
आगामी कार्यक्रम
📅 विशेष कार्यक्रम
दिवेर सार्वजनिक कार्यक्रम
🤝 नेटवर्किंग इवेंट
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट
पुरस्कार एवं सम्मान
प्रथम पुरस्कार – 5100/-
द्वितीय पुरस्कार – 3100/-
तृतीय पुरस्कार – 2100/-
सांत्वना पुरस्कार (2) – 1100/-
महाविद्यालय
पुरुस्कार 3 वर्गों (1) कक्षा 6 से 8 तथा (2) कक्षा 9 से 12 एवं महाविद्यालय वर्ग के अन्तर्गत अलग अलग दिए जायेंगे।
नियम व शर्तेः
- ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता राजस्थान की सभी माध्यमिक एवम् उच्च माध्यमिक सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयोंकी कक्षा 6 से 12 तक एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।
- ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रत्येक विद्यालय / महाविद्यालय के संस्था प्रधान / डीन द्वारा एक्सेल शीट में इच्छुक विद्यार्थियों की सूची निम्न प्रकार तैयार कर प्रताप गौरव केंद्र की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर लॉग इन किया जा सकेगा, एक्सेल शीट का प्रारूप साथ में उदाहरण के तौर पर दिया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड कर के अपने छात्र / छात्रों की सूची भर कर अपलोड कर सकते हैं अथवा आप एक एक कर के भी प्रविष्टि डाल सकते हैं
डेमो विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:-
शेषः उपरोक्त एक्सेल शीट में भरे गए ईमेल आईडी एवम् मोबाइल नंबर पर ही परीक्षा से संबंधित जानकारियों का आदान प्रदान किया जाएगा। मोबाइल एवं ईमेल नहीं होने की स्थिति में प्रतियोगिता में नहीं बैठने दिया जाएगा
- ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मोबाइल /Mobile App के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिस हेतु भाग लेने के लिंक की जानकारी सभी प्रतिभागियों के मोबाइल, ईमेल तथा संस्था प्रधान के मोबाईल, ईमेल पर 2 दिन पूर्व भेजी जाएगी।
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 1 घंटे की रहेगी तथा परीक्षा में बहुवैकल्पिक 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु आधार सामग्री PDF फॉर्मेट मे प्रत्येक विद्यालय को प्रेषित की जाएगी। यह सामग्री प्रताप गौरव केंद्र की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
- सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान दिए जाएंगे।
- किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायकों का निर्णय अंतिम रहेगा तथा क्षेत्राधिकार उदयपुर न्यायालय रहेगा।
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की साधारण सभा के सदस्य, प्रताप गौरव केंद्र के कर्मचारी तथा दिवेर विजय महोत्सव समिति के पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
उपरोक्त में से किसी एक विषय पर निबंध लिखे :-
1. महाराणा प्रताप : हल्दीघाटी से दिवेर
2. दिवेर युद्ध: विजय पर्व
3. महाराणा प्रताप की युद्धनीति
5. महाराणा प्रताप: सामाजिक समरसता के महानायक
पुरस्कार एवं सम्मान
प्रथम पुरस्कार – 5100/-
द्वितीय पुरस्कार – 3100/-
तृतीय पुरस्कार – 2100/-
सांत्वना पुरस्कार (2) – 1100/-
नियम व शर्तेः
- निबंध प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है।
- निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में लिखा जा सकता है तथा उसकी अधिकतम शब्द सीमा 1500 से 2000 शब्द है।
- निबंध हस्तलिखित एवम् फुलस्केप पेपर पर बांयी ओर हाशिया छोड कर लिखा जाना चाहिए।
- निबंध के आरंभ में अपनी व्यक्तिगत जानकारी निम्न क्रम में लिख कर भेजना आवश्यक है –
( नाम, जन्मतिथि, डाक का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, कार्य / व्यवसाय )
- निबंध भेजने के लिए निबंध को स्कैन करके PDF बनाकर प्रताप गौरव केंद्र वेबसाइट पर निबंध प्रतियोगिता के लिये निर्दिष्ट स्थान पर अपलोड करना है, अथवा उक्त PDF – WhatsApp नम्बर 9468545516 पर भेजना है।
- सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
- किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायकों का निर्णय अंतिम रहेगा तथा क्षेत्राधिकार उदयपुर न्यायालय रहेगा।
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की साधारण सभा के सदस्य, प्रताप गौरव केंद्र के कर्मचारी तथा दिवेर विजय महोत्सव समिति के पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता
विषय :
1. दिवेर युद्ध विजय
2. वीर शिरोमणि : महाराणा प्रताप
3. विरासत : मेवाड
4. मेवाड़ : शौर्य – बलिदान
वर्ग : माध्यमिक स्तर, उच्च माध्यमिक स्तर, उच्च शिक्षा स्तर
पुरस्कार एवं सम्मान
माध्यमिक स्तर : (5 श्रेष्ठ प्रतिभागी) 1000/-
उच्च माध्यमिक स्तर : (5 श्रेष्ठ प्रतिभागी) 1500/-
उच्च शिक्षा स्तर : (5 श्रेष्ठ प्रतिभागी) 2000/-
नियम व शर्तेः
- चित्रकला प्रतियोगिता माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवम् उच्च शिक्षा (विश्वविद्यालय एवम् महाविद्यालय) तीन स्तर पर आयोजित होगी।
- उदयपुर शहर के सभी शिक्षण संस्थानों को अपने यहाँ प्रतियोगिता आयोजित कर तीनो स्तरों के श्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों के नाम प्रताप गौरव केन्द्र के ई-मेल Info@pratapgauravkendra.org अथवा WhatsApp नम्बर 9468545516 पर भेजने हैं।
- उपरोक्त शिक्षण संस्थानों में चयनित श्रेष्ठ 3 प्रतिभागी ही तीन स्तर की अंतिम प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
- अंतिम प्रतियोगिता हेतु सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग शीट दिवेर विजय महोत्सव समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- चित्रकला प्रतियोगिता के लिए जलरंग / तेल रंग / पेस्टल एवम् अन्य कोई भी रंगो का उपयोग किया जा सकता है। रंग प्रतिभागियों को स्वयं ही लेकर आने है। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रतिभागी स्वयं साथ लेकर आयेंगे।
- सभी प्रतिभागियों के चित्रों पर अंतिम अधिकार दिवेर विजय महोत्सव समिति का रहेगा, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
- चयनित चित्रों को प्रताप गौरव केंद्र की कला दीर्घा में स्थान मिलेगा तथा उनका कैटलॉग प्रकाशित किया जाएगा।
- सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायकों का निर्णय अंतिम रहेगा तथा क्षेत्राधिकार उदयपुर न्यायालय रहेगा |
- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की साधारण सभा के सदस्य, प्रताप गौरव केंद्र के कर्मचारी तथा दिवेर विजय महोत्सव समिति के पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता
सह-आयोजक : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)
प्रतियोगिता के स्तर
विश्वविद्यालय / महाविद्यालय स्तर
संभाग स्तर
राज्य स्तर
पुरस्कार एवं सम्मान
प्रथम पुरस्कार – 5100/-
द्वितीय पुरस्कार – 3100/-
तृतीय पुरस्कार – 2100/-
सांत्वना पुरस्कार (2) – 1100/-
नियम व शर्तेः
1. भाषण प्रतियोगिता राजस्थान के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में एनएसएस के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
2. भाषण प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित की जाएगी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर।
3. भाषण प्रतियोगिता हेतु भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सभी स्तरों पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
4. किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायको का निर्णय अंतिम रहेगा तथा क्षेत्राधिकार उदयपुर न्यायालय रहेगा।
5. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की साधारण सभा के सदस्य, प्रताप गौरव केंद्र के कर्मचारी तथा दिवेर विजय महोत्सव समिति के पदाधिकारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
व्याख्यान माला कार्यक्रम
दिनांक : 1 से 30 नवंबर, 2025
उदयपुर, चित्तौड तथा राजसमंद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा छात्रावास में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व, कृतित्व एवम् विशेष रूप से दिवेर युद्ध के संबंध में विषय विशेषज्ञों तथा अध्येताओं के द्वारा व्याख्यान माला आयोजित की जाएगी। उपरोक्त व्याख्यान माला के माध्यम से आने वाली नई पीढी को महाराणा प्रताप के श्रेष्ठ जीवन, उज्ज्वल चरित्र तथा स्वातंत्र्य प्रेम से अवगत करवाया जाएगा।जिसमे हल्दी घाटी से दिवेर तक दिवेर विजय के महत्व को भविष्य के युग निर्माता के समक्ष रखकर राष्ट्र प्रेम का संकल्प दिलवाया जाएगा।
सार्वजनिक समापन कार्यक्रम
अशोक सिंह मेतवाला
संयोजक
दिवेर विजय महोत्सव समिति
8209529107
पारस सिंघवी
सह – संयोजक
दिवेर विजय महोत्सव समिति
9414167776
जयदीप आमेटा
सह – संयोजक
दिवेर विजय महोत्सव समिति
9509470784
कार्यक्रम में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा ।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीट
दिनांक : 12 अक्टूबर 2025